
—सुश्री रश्मि गनेरीवाल (09831273015)
तीन साल पहले से श्री कल्कि ने मेरा या मैंने श्री कल्कि जी का दामन थामा। उनकी ही कृपा से मुझे रास्ता मिलता गया और उन्होंने अपनी प्रसन्नता के कई कार्य मुझसे करवाये। पर आज प्रथम अवसर है कि मैं अपने अनुभव और आभार लिख कर कल्कि बाल वाटिका के हर सदस्य के साथ बाँट रही हूँ
सन् 2009 में मैंने कल्कि का नाम पहली बार अपनी कोलकाता निवासी मौसी सुश्री प्रतिभा अग्रवाल से सुना जब उन्होंने श्री कल्कि जी की मूर्ति की स्थापना कोलकाता के सिद्ध बैशाखी मंदिर में की थी। मैं कल्कि नाम के प्रति कुछ विशिष्ट सा खिंचाव सा महसूस करने लगी थी। अपने छोटे पुत्र राघव के साथ तय किया कि हम भी एक कल्कि जी की (बिना कोई संकल्प लिये) मूर्ति की स्थापना करवाएंगे। क्योंकि मैं सर्व सुख सम्पन्न थी। जैसे बादलों पर सवारी करती थी। हमने कई जगह बात भी की और बहुत प्लानिंग भी की।
तभी से अनुभव आने शुरू हो गए थे। अनुभवों में मेरा विश्वास बिलकुल नहीं था। संकल्पों और अनुभवों को मैं बनावटी समझती थी। यदि अति आत्म विश्वास में कल्कि जी के अनुभव,संकल्प-उपचारों को मैं बनावटी न समझती तो जालिमों के हाथों अपने बेटे को न फंसने देती।
2010 अक्टूबर 29 को मेरे ऊपर वज्राघात हुआ और मेरा हट्टे-कट्टे, अति सुन्दर-स्वस्थ बेटे ‘राघव’ (बिना किसी वजह या बीमारी के) की तांत्रिक शक्तियों के चक्रव्यूह में फंसकर अकाल मृत्यु हो गई। विशेष बात यह कि होई अष्टमी के दिन ही मेरा बेटा राघव हमेशा के लिये मुझे छोड़कर चला गया।
मैं श्री राणी सती और माँ काली की अनन्य भक्ता थी और अपने जीवन काल में कई बार उनकी स्पष्ट अनुभूति महसूस की थी और आभास (अनुभव) भी किये थे। मेरी समझ में यह नहीं आ रहा था कि मेरी माँ के होते हुए यह अनहोनी घटना मेरे साथ कैसे हो गई ?
त्यौहारों के दिनों में मौसी को हवाई जहाज से मेरे पास भेजा मैंने न तो श्री कल्कि जी की माला जपी, ना हवन किया, ना आठ बार की नमस्कार की, सिर्फ कल्कि नाम लेती थी क्योंकि यह नाम जुबान पर अच्छा लगता था। इस पर प्रभु की दयालुता तो देखिये, मेरे दुःख से मेरे कल्कि अधीर हो उठे थे और अपनी परम भक्ता सुश्री इंदू बंसल (दिल्ली निवासी मासी) को मुझे मार्ग दिखाने के लिए हवाई जहाज से मेरे पास कोलकाता भेजा।
दीपावली के पर्व का समय था। सबने उन्हें आने के मना किया पर वह जैसे किसी शक्ति के प्रभाव में मेरे से मिलने को विचलित हो गईं। वह किसी के रोकने पर भी ना रुकीं। क्योंकि मेरे कल्कि जी ही उन्हें भेज रहे थे। मैंने कल्कि जी की मूर्ति की स्थापना की कोशिश की, लेकिन स्वप्न अनुभवों के प्रति लापरवाह रही। इसी का दुखद परिणाम था कि कलियुगी शक्तियों से मार खा गई*। और तब मैंने इंदु मौसी से अपने कल्कि की कार्य प्रणाली को जाना।
राघव के जाने के चार-पाँच दिन पश्चात् मुझे एक बहुत डरावना अनुभव आया। रात दो बजे मैंने इंदु मासी को उठाकर उन्हें अपना अनुभव सुनाया। मौसी ने वह अनुभव जब मामाजी से शेयर किया तो मामाजी से उस अनुभव का अर्थ सुनकर कि अभी तो एक बेटा गया है वह शक्तियां दूसरे बेटे और पति को भी ले जाना चाहती हैं। मौसी यह सुनकर एकदम भड़क गई कहा मामाजी कहीं तुम्हारा दिमाग तो खराब नहीं हो गया है।
मामाजी ने कहा मैंने तो बता दिया है जो मुझे अन्र्तजगत ने बताया है। बाकी तुम और तुम्हारी भांजी जाने। हाँ दोनों आराम से सोच लेना। कहोगी निकलने को तो रास्ते बता दूंगा। मरता क्या नहीं करता। इसके बाद मौसी मुझे अनुभवों के उपचार बताती गई। नहीं समझ आने पर मामाजी से पूछ लेती थी। मामाजी की अगड़म-बगड़म भाषा और बात मुझे समझ नहीं आती थी।
अतः मेरा संबंध मौसी से ही रहा। अनुभवों, संकल्प-उपचारों द्वारा अपने परिवार के प्राणों की रक्षा करती गई। कल्कि कृपा से उनके विशेष कार्यों के अवसर प्राप्त हुए। क्या कहूँ कल्कि जी मुझसे अदले के बदले (Tit for Tat) में चाहते रहे।