
लेखिका : रश्मि गनेरीवाल 9831273015, कोलकाता
पुनर्जन्म तो क्या फिर वही आत्मा उसी घर में लौटे कई प्रसंग मामाजी से सुने जो मुझे एक ढकोसला सा लगता था कि मामाजी महज ढाढस दे रहे हैं। मैं मामाजी को विलाप करती हुई अपने बेटे की व्यथा सुनाती थी इस पर मामाजी ने कहा कि मैंने अपने गुरु जी से सीखा है कि कैसे उन्होंने अपनी बिछड़ी हुई पत्नी को असरोही में पुनर्जन्म में पाया। उसी तकनीक से मामाजी ने अपनी बिछड़ी हुई पत्नी जो अनुभव संकल्पों में पाजेब छोड़कर पौत्र के रूप में आई।
मेरे पुत्र की शादी श्री कल्कि की कृपा से तब हुई जब काशी विश्वनाथ में स्वप्नानुभव अनुसार कल्कि जी की मूर्ति का संकल्प लिया। बाद में पता चला मेरी बहू के बच्चेदानी में ट्यूमर (पॉलिसिस्टिक ओवरी) है। ऐसे में गर्भ धारण करना संभव नहीं है। बहुत इलाज कराने पर भी प्रेगनेंसी असंभव थी। मैंने अपने प्रभु कल्कि का भरोसा किया और मामाजी द्वारा बताए अनुसार अनुभवों और संकल्पों में खोए हुए बेटे को पौत्र रूप में देने की प्रार्थना जोड़ती गयी। श्री कल्कि ने पुनः कृपा करी और मेरी बहू ने गर्भ धारण किया। इसका पता हमें दो महीने बाद चला। क्योंकि सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर ने स्पष्ट कहा कि यह तो सिर्फ भगवान की इच्छा और चमत्कार है कि आपकी बहू गर्भवती हो गई। वरना जो आपकी बहू की स्थिति है उसके अनुसार वह संभव नहीं था।
अनुभव, संकल्प, उपचार, प्रार्थना का दौर समझ-समझ कर शुरू-खैर दो महीने तो गुजर चुके थे बाकी सात महीने प्रभु के संकल्पों के सहारे गुजरने लगे। बहुत सारी कठिनाइयाँ आईं, बुरे-बुरे अनुभव आए पर कल्कि जी ने संकल्पों के द्वारे कलियुगी शक्तियों को भगा दिया और हमें इस संकट से बाहर निकाला।
जब नवाँ महीना लग गया तो मुझे वाणी अनुभव हुआ :—
स्वप्नानुभव- यह एक कल्कि अनुभव है, मैं पुत्रदायिनी माँ (हमारी कुलदेवी चतुर्भुजा माँ जिनमें 5 देवियाँ हैं, पुत्रदायिनी, महालक्ष्मी, महाकाली, महासरस्वती, महा त्वरिता) तुझे तेरा पुत्र वापिस कर रही हूँ (जो 4 साल पहले मैंने अपना 19 वर्ष का बेटा खोया था)।
तुझे पौत्र रत्न और बेटे को पुत्ररत्न की प्राप्ती होगी। मैं अपने कल्कि, अपनी कुलदेवी और अपने सभी देवी देवताओं को तह दिल से आभारी हूँ। सुश्री इंदु बंसल और मामाजी ने सोच विचार कर संकल्प निकालने में बड़ी सहायता की क्योंकि अगर संकल्प और प्रार्थना ही सही नहीं होते तो पुत्रदायिनी माँ मुझे कैसे पौत्र देती। अंत में मैं श्री कल्कि से ये कहना चाहूँगी-
तूने बहुत दिया, तूने दिल से दियाजिंदगी भर तेरा काम करूं आजीवन भर तेरा काम करूंकल्कि शरणम गच्छामि, कल्कि शरणम गच्छामि॥
स्वप्नानुभव के अनुसार रामनवमी से पहले 18 मार्च 2015 को मुझे पौत्र रत्न की प्राप्ति हुई।

कुमार अंशुल / पौत्र रश्मि गनेरीवाल